फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   pregnant women will not be treated in Champawat hospital Due to expiry of roster wise time of experts

Uttarakhand: तो क्या आज से नहीं होगा चंपावत अस्पताल में गर्भवतियों का इलाज, विशेषज्ञों का रोस्टर वार समय खत्म

Thu, 24 Oct 2024 12:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 24 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

अब चंपावत जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तीन जिलों की नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों की रोस्टर वार लगाई ड्यूटी का 24 अक्तूबर को अंतिम दिन है।

विज्ञापन
pregnant women will not be treated in Champawat hospital Due to expiry of roster wise time of experts
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में 25 अक्तूबर को गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तीन जिलों की नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों की रोस्टर वार लगाई ड्यूटी का 24 अक्तूबर को अंतिम दिन है। इसके बाद गर्भवती महिलाओं के इलाज का जिम्मा एलएमओ के पास होगा, लेकिन गंभीर परिस्थिति में रेफर ही एकमात्र चारा होगा।

चंपावत जिला अस्पताल 24 अक्तूबर से स्त्री रोग विशेषज्ञ से विहीन हो जाएगा। इसके बाद सिर्फ सामान्य प्रसव की अस्पताल में एलएमओ करा सकेगी। गंभीर मामलों में रेफर के अलावा कोई चारा नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर डीजी कुमाऊं, महानिदेशक देहरादून को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दे दी थी। अब देवीधुरा, पाटी, लोहाघाट और चंपावत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के ही सामान्य प्रसव एलएमओ करेंगी।

विज्ञापन

15 जुलाई को प्रसूता की मौत के बाद शासन स्तर से चंपावत अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ को लाने के प्रयास किए थे, लेकिन 26 जुलाई तक अल्मोड़ा से संबद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ के नहीं आने के बाद शासन ने नया तरीका निकालते हुए रोस्टर के हिसाब से तीन जिलों की स्त्री रोग विशेषज्ञों की गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए रोस्टरवार तैनात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण देहरादून तारा आर्या ने 25 जुलाई को आदेश जारी कर 24 अक्तूबर तक रोस्टर बनाकर जारी किया था। महानिदेशक ने प्रांतीय स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा (पीएमएचएस) संवर्ग में कार्यरत नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों को जनहित में तात्कालिक प्रभाव से जिला चिकित्सालय चंपावत में कार्य करने के लिए रोटेशन के अनुसार अनिवार्य रूप से तैनात करने के आदेश दिए।

स्वास्थ्य महानिदेशक देहरादून ने पीएमएचएस संवर्ग की नौ स्त्री रोग विशेषज्ञों को रोटेशन के हिसाब से चंपावत जिला अस्पताल में तैनात के आदेश जारी किए थे। 24 अक्तूबर को रोटेशन समाप्त हो रहा है। इसकी शासन स्तर पर पूर्व में ही दे दी गई है। सामान्य प्रसव ही अस्पताल में एलएमओ की मदद से कराए जा सकेंगे। गंभीर मामलों में बिना स्त्री रोग विशेषज्ञ के रेफर करना मजबूरी होगा।
 -डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed