फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pregnant women should not be referred to the hospital

Champawat News: गर्भवतियों को अस्पताल से न किया जाए रेफर

Fri, 16 Feb 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women should not be referred to the hospital
चंपावत में शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद अ​धिकारी और जनप्रतिनि​धि। संवाद
चंपावत। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में स्वास्थ्य समस्याओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पंचायत सदस्यों ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के चिकित्सालय में ही प्रसव कराए और उन्हें रेफर बिल्कुल भी न किया जाएगा। इसके अलावा सदस्यों ने जिला चिकित्सालय सहित जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में जो भी प्रस्ताव और समस्याएं सदस्य रखते हैं, संबंधित विभाग समय पर उनकी आख्या सदस्यों और जिला पंचायत को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बैठक में रखे जाने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता से अधिकारी पूरा करें। स्वास्थ्य संबंधी मामले पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि जिला अस्पताल में शत प्रतिशत प्रसव कराना प्राथमिकता रहती है। विशेष परिस्थितियों में ही गर्भवती को रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 121 चिकित्सक और 72 स्टाफ नर्स तैनात हैं। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क संबंधित निर्माण, सुधारीकरण की मांग रखी। सदस्यों ने जिले में वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित सड़क मार्गों को जल्द बनाए का मामला भी वन विभाग और लोनिवि के सामने रखा। संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगवत पाटनी ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत एलएम कुंवर, प्रतिनिधि अध्यक्ष वन विकास निगम प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सोलर लाइट देने का चल रहा काम
चंपावत। परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल ने बताया कि सभी गांव में सोलर लाइट देने का काम किया जा रहा है। वर्तमान में 99 गांव में पांच-पांच सोलर स्ट्रीट लाइट दी जा रही है। एकमात्र वनराजी गांव खिरद्वारी में 30 सोलर लाइट लगाई जा रही है और कई क्षेत्रों में 36 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। पूर्णागिरि क्षेत्र में पांच, टनकपुर क्षेत्र में चार हाई मास्ट लाइट जल्द ही लगाई जाएंगी। विद्युत विभाग ने चल्थी में विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अपील जनप्रतिनिधियों से की। इस दौरान कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज आदि की समस्या भी सदस्यों ने रखी। संवाद

-----------
जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी
चंपावत। सीडीओ संजय सिंह ने कहा कि जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने सभी से जिले के विकास के लिए अपने अमूल्य सुझाव देने की अपील की। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सदन में रखी गई समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed