{"_id":"5723ac5b4f1c1b5c0ca9187d","slug":"praying-for-the-restoration-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की बहाली की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की बहाली की दुआ
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीएम की बहाली की दुआ
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री राम सिंह कैड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ बाराहीधाम देवीधुरा में मां वज्र बाराही के दरबार में पूजा, अर्चना कर निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुन: सत्तारूढ़ होने की कामना की। कैड़ा ने पार्टी के कार्यकर्ता त्रिभुवन चम्याल, गणेश बिष्ट, प्रह्लाद बिष्ट, पूरन चम्याल, दलीप राम आदि के साथ क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि के लिए भी प्रार्थना करते हुए कहा कि रावत सरकार को गिराने के बाद सूबे में विकास का माहौल समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि वे रावत की पुन: ताजपोशी के लिए विभिन्न क्षेत्रों के देवालयों में पूजा का कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। जिसमें बुजुर्गों का भी आशीर्वाद मिल रहा है।
विज्ञापन