फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pranshi soap will enhance your beauty and increase women's income

Champawat News: आपका निखार और महिलाओं की आय बढ़ाएगा प्रांशी साबुन

Sun, 18 Feb 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 18 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Pranshi soap will enhance your beauty and increase women's income
चंपावत की रीड्स संस्था की ओर से तैयार किए गए प्रांशी साबुन को लांच करते कार्यकर्ता। संवाद
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था रुरल एनवायरमेंटल एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी (रीड्स) संस्था से जुड़ी महिलाओं ने शुद्ध घरेलू साबुन का उत्पादन करने का कार्य शुरू किया है। हैरत की बात है कि यह साबुन फलों के गुदों, छिलकों, जूस आदि बनाने के बाद बचने वाली निष्प्रयोग्य वस्तुओं से बनाया गया है।
संस्था की पूजा लोहनी ने बताया कि जिले में फल संरक्षण इकाइयां जहां एक ओर जूस, अचार, जैम आदि का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में कर रही हैं, वहीं उसके बाद बच रही सामग्री बेकार जा रही थी। संस्था की ओर से बेकार सामग्री का उपयोग कर साबुन आदि का निर्माण किया जा रहा है। इस अभियान को गति देने का कार्य कर रही डॉ. भावना गहतोड़ी ने बताया कि संस्था की ओर से महिलाओं की आजीविका वृद्धि के साथ ही शुद्ध वस्तु लोगों तक पहुंचे इसके लिए इस कार्य को आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इस साबुन में किसी भी प्रकार का रसायन नहींं मिला है। यह साबुन बुरांश, कीवी और खुमानी के पल्प के बचे हिस्से से तैयार किया जा रहा है। संस्था का प्रयास है भीमल से डिश वॉश, कपड़े धोने का साबुन आदि का भी उत्पादन किया जाए। उन्होंने बताया कि इस उत्पाद को अधिक मात्रा में उत्पादित करने के लिए विभिन्न महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रीड्स संस्था की ओर से उत्पादित साबुन को प्रांशी नाम दिया गया है जो कि धन की देवी लक्ष्मी का पर्याय है। वर्तमान में मुख्य रूप से फेस सोप के साथ-साथ नहाने और छोटे बच्चों के उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ साबुन का उत्पादन किया जा रहा है। - कैलाश चंद्र लोहनी, संरक्षक, रीड्स।

पूर्व राज्यपाल, यूकॉस्ट महानिदेशक आदि ने की सराहना
चंपावत। बीते दिनों हल्द्वानी में यूकॉस्ट की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्टॉल के माध्यम से आम लोगों प्रांशी साबुन को लॉन्च किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, यूकॉस्ट महानिदेशक दुर्गेश पंत, यूकॉस्ट संयुक्त निदेशक डीपी उनियाल आदि ने संस्था के कार्य की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed