{"_id":"5ec2c15b8ebc3e90224c17d2","slug":"pradhans-condemned-the-statement-of-the-cabinet-minister-champawat-news-hld383385528","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के बयान की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के बयान की निंदा की
विज्ञापन
पाटी में समस्याओं को लेकर चर्चा करते विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधान।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन पाटी की बैठक हुई। इस दौरान प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटरों में रखने पर चर्चा की गई। प्रधानों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ओर से बाहरी राज्यों से लौटे प्रवासियों की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधानों के खातों में पैसा डालने के बयान की निंदा की। उन्होंने प्रधानों को बदनाम करने का आरोप लगाया।
ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानों का कहना था कि विकासखंड में बाहरी राज्यों, जिलों से बड़ी संख्या में प्रवासी लोग पहुंच रहे हैं, जिनके भोजन आदि की सारी व्यवस्थाएं उनके परिजनों को करनी है। अध्यक्ष राजेंद्र का कहना है कि कैबिनेट मंत्री की ओर से प्रधानों के खातों में धनराशि भेजने के बयान जारी कर गुमराह किया जा रहा है।
उनका कहना है कि मंत्री के बयान के बाद प्रवासियों के परिजनों की ओर से उनकी व्यवस्था करने के लिए प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। राजेंद्र ने बताया कि ब्लाक और जिले में प्रधानों के खातों में धन रिलीज होने की जानकारी लेने पर अधिकारियों की ओर से प्रधानों के खातों में कोई धन नहीं डालने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानों ने प्रत्येक प्रधान का जीवन बीमा करने के साथ उन्हें कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग की। बैठक में हेम शर्मा, रंजीत बोहरा, ईश्वर बिष्ट, जगदीश बिष्ट, संजय, खडक़ सिंह, पुष्कर भटृ, तारा चम्याल, गोकुल कोहली आदि मौजूद रहे।