फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pradhan Sangathan Tanakpur

टनकपुर तहसील ग्राम प्रधान संगठन का हुआ गठन, ज्ञानखेड़ा के प्रधान रवि बने अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Sangathan Tanakpur
ग्राम प्रधान संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते टनकपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रध? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। तहसील क्षेत्र के प्रधानों ने ग्राम प्रधान संगठन का गठन किया है। ज्ञानखेड़ा के प्रधान रवि अध्यक्ष बने। इन प्रधानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज टनकपुर-बनबसा को अलग विकासखंड बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी की मौजूदगी में बुधवार को ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से तहसील ग्राम प्रधान संगठन का गठन किया गया। इसके लिए युवा प्रधान रवि कुमार अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद, प्रेम बोहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गंगा विश्वकर्मा, पूजा महर उपाध्यक्ष, दीपक प्रकाश चंद, राधिका चंद महामंत्री, रमिला आर्य, आयशा खातून सचिव, भावना नेगी कोषाध्यक्ष, महेश मुरारी, दीपा बोहरा संरक्षक चुने गए। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाने, मनरेगा योजना में जॉब कार्ड पर 100 दिन के बजाय 200 दिन रोजगार देने, मनरेगा में सुरक्षा दीवार को पुन: कार्ययोजना में शामिल कर निर्माण की अनुमति देने, टनकपुर-बनबसा को अलग विकासखंड बनाने की मांग की गई है। बैठक में छीनीगोठ की प्रधान पूजा जोशी, आमबाग की प्रधान मोहनी चंद, बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed