{"_id":"5c72cda2bdec22737a368d92","slug":"pradhan-mantri-kisan-samman-nidhi-scheme-started-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ
Sun, 24 Feb 2019 10:30 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में जनसमूह को संबोधित करते मंत्री अरविंद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के विद्यालयी शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को टीवी के माध्यम से दिखाया गया।
विज्ञापन
रविवार को प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने श्री पूर्णागिरी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी। कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी जीवन स्तर सुधारने का भरसक प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी मेहनत और ईमानदारी से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर रही है। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य उषा गुरंग, उर्मिला चंद, भाजपा जिला अध्यक्ष राम दत्त जोशी, अपर जिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, तहसीलदार पूनम पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश चंद्र, सीईओ आरसी पुरोहित, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, अपर मुख्य अधिकारी भुवन पाटनी आदि उपस्थित थे। संचालन मुख्य कृषि अधिकारी सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड में आतंकियों पर होगी कठोर कार्रवाई
बनबसा (चंपावत)। विद्यालयी शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी खेल को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उत्तराखंड में कोई भी आतंकी पाए जाने पर उसे कठोर सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बन चुके राष्ट्रीय शहीद स्मारक को 25 फरवरी को शहीदों के नाम देश को समर्पित किया जाएगा।