{"_id":"36c3bc96ef0219e1a5064a9cd2bb5965","slug":"ppp-mode-afraid-of-hospital-personnel-salaries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड अस्पताल कर्मियों को वेतन के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड अस्पताल कर्मियों को वेतन के लाले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 29 Dec 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल के चिकित्सक और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ 31 दिसंबर से पुन: कार्य बहिष्कार करेंगे। शील अस्पताल प्रबंधन की ओर से पिछले दो माह का वेतन न दिए जाने से गुस्साए डाक्टरों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
यूनिट हेड रवि सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. अश्विनी पंचाल, डॉ. मनोज, डॉ. अजय, डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. आयुष मित्तल, डॉ. सुपर्णा आदि का कहना था कि शील प्रबंधन ने हर माह की 30 तारीख को उनका वेतन भेजने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक उन्हें नवंबर और दिसंबर माह का वेतन नहीं मिल पाया है। इसी मांग को लेकर नवंबर माह में भी कार्य बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जताई गई थी। चिकित्सकों का कहना हैकि उन्हें हड़ताल करने का कोई शौक नहीं है। लेकिन शील प्रबंधन उन्हें ऐसा करने के लिए उकसा रहा है। समय से वेतन न मिलने के कारण सभी कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने इसकी सूचना शील प्रबंधन समेत स्थानीय प्रशासन और सीएमओ को दे दी है।
विज्ञापन