{"_id":"61fd636cb8ae747cda14ef88","slug":"powercut-in-kumaun-tanakpur-news-hld452788341","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी में कई घंटे रहा पावर कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी में कई घंटे रहा पावर कट
विज्ञापन
Powercut in Kumaun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट/मुनस्यारी/धारचूला। हिमपात और बारिश के दौरान 33 केवीए का एक टावर धराशायी हो गया। इस कारण सीमांत धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट की आपूर्ति ठप हो गई। करीब ढाई लाख की आबादी को सर्द रात में ठिठुरना पड़ा। लगातार 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से व्यापारी वर्ग भी परेशान रहा। फोटोस्टेट, मोबाइल रिपेयरिंग सहित बिजली से चलने वाले तमाम काम प्रभावित रहे।
खराब मौसम के बीच डीडीहाट के मिर्थी असनौला के समीप 33 केवीए का टावर ध्वस्त हो गया। टावर के ध्वस्त होते ही डीडीहाट, मुवानी, धारचूला, नाचनी, मुनस्यारी, बंगापानी की आपूर्ति ठप हो गई। धारचूला में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे बिजली गुल हो गई थी। रातभर पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। बंगापानी में बृहस्पतिवार की सुबह से ही बिजली नहीं थी। शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
मुनस्यारी और डीडीहाट में भी बृहस्पतिवार शाम बिजली गुल हो गई थी। मुवानी, गंगोलीहाट, गणाई गंगोली में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। नाचनी में 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार ध्वस्त टावर के कारण टूटी लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
बनबसा में सुबह करीब आठ घंटे रहा पावर कट
बनबसा (चंपावत)। वर्षा से आंबेडकर गांव में 11 हजार केवीए की बिजली लाइन का तार टूट जाने से क्षेत्र में करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पेयजल आपूर्ति में भी बाधा आई। ऊर्जा निगम के सबस्टेशन प्रभारी वरिष्ठ जेई प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि फागपुर में एनएचपीसी पावर चैनल किनारे 11 हजार केवीए का इंसुलेटर पंक्चर होने से एक तार टूट गया था। इससे तड़के करीब सवा तीन बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षतिग्रस्त तार को दुरुस्त करने के बाद करीब सवा 11 बजे विद्युत व्यवस्था बहाल हो पाई।
बेड़ीनाग में बर्फबारी के चलते 12 घंटे से बिजली गुल
बेड़ीनाग/धरमघर (पिथौरागढ़)। बर्फबारी के कारण बृहस्पतिवार रात चंडाक, पिथौरागढ़ के बीच बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर जाने के कारण आपूर्ति बंद रही। इस कारण नगर सहित चौकोड़ी, राईआगर, चौड़मन्या में विद्युत आपूर्ति 12 घंटे से ठप रही। यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तीन बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। बिजली और पानी न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। धरमघर और आसपास के गांवों में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से बिजली सप्लाई बाधित है।