फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Power supply will be disrupted in various areas from today

आज से विभिन्न क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली की आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Power supply will be disrupted in various areas from today
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में शुक्रवार से बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर कॉरपोरेशन की ओर से 23 अक्तूबर से चार नवंबर तक 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाईनों के अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के ईई राजेश मौर्य ने बताया कि 23 अक्तूबर को बाराकोट, बंज्वाड़, पुनई, कोठेरा, कमलवाजुला, मटियाल, रैगांव, रेगडू, चामी, जमलेख, आमड़ा, लेटी-द्यूरी, अमोडी, बेलखेत, खालगढ़, बालातड़ी, टांड, मडयोली, रीठा, रमक, मगलेख, वैला तथा देवीधुरा का समस्त क्षेत्र, 24 अक्तूबर को पाटी, भूमवाड़ी, पिपलाटी, लघोरा और पोखरी, 26 अक्तूबर को बनबसा और टनकपुर का समस्त क्षेत्र, 27 अक्तूबर को पाटन, राईकोट, थुवामेहरा, कर्णकरायत, मोस्टा, बकोड़ा, सौराई और घुरचम में बिजली कटौती रहेगी। इसी प्रकार 28 अक्तूबर को विष्णुपुरी कॉलौनी, मोहनपुर, ज्ञानखेड़ा, सैलानीगोठ, प्रेम नगर, पऊ, पड़ासूसेरा, गलचौड़ा, नमाना, मुड़ियानी, फूंगर, कांडा, सिमल्टा, बजौन, नीड़, 29 अक्तूबर को गोमती, भैसियाछाना, देवीपुरा, चंदफार्म, मीना बाजार, ललुआपानी, सुगंरखाल, लफड़ा और नंदोला, 30 अक्तूबर को टनकपुर, पूर्णागिरी ग्रामीण क्षेत्र, नगरपालिका टनकपुर सभी क्षेत्र, किसकोट कालूखान और सिप्टी में कटौती रहेगी।
विज्ञापन

एक नवंबर को लोहाघाट, पॉलीटेक्निक क्षेत्र, चंपावत, नगरपालिका, पूल्ड आवास, चल्थी, अमोड़ी, ललुआपानी, श्यामलाताल और तामली, दो नवंबर को चानमारी, ट्रेजरी क्षेत्र, अमोड़ी, मंच, तामली, श्यामलाताल और बरम क्षेत्र, तीन नवंबर को बाराकोट, काकड़, जिंडी, बापरू, जनकांडे, त्यारसौं और कानीकोट और चार नवंबर को खेतीखान, मडलक, मिरतोली, ओखलंज, घाट, रैगांव, बरदाखान, छुलापे, कामाजूला, आगर, तल्ला बापरू, मल्ला बापरू और रेगडू क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र में 8 घंटे से बिजली गुल
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट क्षेत्र में आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही, जिस कारण क्षेत्र की बीस हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
अस्कोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम पांच के बिजली आपूर्ति बहाल हुई। दिनभर बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार संघ अध्यक्ष टिकेंद्र पाल ने बताया कि अस्कोट, गर्खा, भागीचौरा, खोलियागांव, अस्कोट, ओगला, तल्लाबगड़ समेत अन्य क्षेत्रों में 8 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। यूपीसीएल के एसडीओ जीसी पांडे ने बताया कि लाइनों में लॉपिंग का कार्य कर चल रहा है। इसके चलते बिजली की सप्लाई को बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed