फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poth-Kotkendri road will become an alternative route to Purnagiri

Champawat News: पूर्णागिरि का वैकल्पिक मार्ग बनेगा पोथ-कोटकेंद्री सड़क

Tue, 21 Nov 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Poth-Kotkendri road will become an alternative route to Purnagiri
पोथ-पूर्णागिरि सड?क के सर्वे की मांग को डीएम को ज्ञापन देते मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन प

विज्ञापन





चंपावत। लंबे समय से लटकी पोथ से कोटकेंद्री तक की सड़क के काम को जल्द शुरू करने की आवाज उठने लगी है। पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पंडित भुवन पांडे ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क का सर्वे शुरू कराने का आग्रह किया। इस सड़क के बनने से पूर्णागिरि धाम से श्यामलाताल तक नया पर्यटन सर्किट बन सकेगा। श्रद्धालुओं को ठुलीगाड़ के अलावा पोथ से पूर्णागिरि की आवाजाही का विकल्प मिल जाएगा। साथ ही पांच गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि श्यामलाताल के पास पोथ से कोटकेंद्री तक 15 किमी सड़क को वर्ष 2016 में मंजूरी मिली थी। एक साल पहले इसकी निविदा भी निकली लेकिन सड़क का काम शुरू नहीं हो सका। संवाद



फोटो 21 सीपीटी 6पी।



कोट



पोथ से कोटकेंद्री सड़क की कई बार निविदा निकाली गई। लोक निर्माण विभाग जल्द ही सड़क का सर्वे कराने के बाद सड़क निर्माण की अन्य औपचारिकताओं को पूरा करेगा। - एलएस सामंत, सहायक अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन




--



हनुमानगढ़ी नायकगोठ संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार शुरू



टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के हनुमानगढ़ी नायकगोठ संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। लोनिवि के सड़क पर पैच वर्क शुरू शुरू करने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पांच वर्षों से इस संपर्क मार्ग की हालत काफी खराब हो गई थी। बरसात में जगह-जगह जलभराव से आवगमन मुश्किल हो रहा था। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि हनुमानगढ़ी नायकगोठ संपर्क मार्ग के करीब सात सौ मीटर लंबे क्षेत्र पर सात लाख की लागत से पैच वर्क कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 21 बीएनबी 52 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed