फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Potato Seed in Champawat

Champawat News: आलू के बीज के लिए कम होगी निर्भरता

Mon, 24 Jul 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Potato Seed in Champawat
चंपावत। आलू के उत्पादन के लिए मशहूर इस जिले में आलू की बाहरी निर्भरता कम होगी। इसके लिए उद्यान विभाग स्थानीय स्तर पर बीज तैयारी की कार्ययोजना बना रहा है। पहले चरण में दो पौधशालाओं में आलू के बीज का उत्पादन किया जाएगा। इन दोनों पौधशालाओं में आलू लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले का आलू की खेती में खूब नाम है लेकिन उसे आलू के बीज के लिए पिथौरागढ़ के मदकोट से लेकर हिमाचल प्रदेश तक आश्रित रहना पड़ता है। जिले में 700 क्विंटल बीज की मांग है। अब अगले दो साल में इस निर्भरता में काफी कमी आएगी। उद्यान विभाग ने जिले में आलू का बीज तैयार करने की कार्यनीति तय की है। इसके लिए दो पौधशालाओं मुड़ियानी और खतेड़ा में बीज तैयार करने के लिए 0.40 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

समय पर गुणवत्तायुक्त बीज न मिलने से पिछले कुछ समय से आलू के उत्पादन में कमी आ रही थी। जिले में आलू के बीज तैयार होने से न केवल समय पर बीज की उपलब्धता होगी बल्कि गुणवत्तायुक्त बीज मिलेंगे। इस कदम से आलू का रकबा भी बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीज मिलने में देरी से पांच साल में 209 हेक्टेयर कम हुआ आलू का रकबा
चंपावत। मुख्य नकदी फसल होने के बावजूद आलू की खेती के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा था। चंपावत, खेतीखान सहित जिले के अधिकतर पहाड़ी हिस्सों में आलू की फसल बड़े पैमाने पर होती है। पांच हजार फीट से अधिक ऊंचाई के कारण यहां के आलू का स्वाद भी खास है लेकिन समय पर बीज न मिलने, मौसमी मार से आलू की खेती में कमी आ रही है। पांच साल में आलू की खेती 209 हेक्टेयर कम हो गई है। वर्ष 2023 में 899 हेक्टेयर में आलू का उत्पादन हुआ जबकि वर्ष 2017 में 1,108 हेक्टेयर में 11,187 मीट्रिक टन पैदावार हुई।


स्थानीय स्तर पर आलू के बीज की उपलब्धता के लिए मुडियानी और खतेड़ा पौधशाला में आलू की बुआई कराई गई है। 90 क्विंटल बीज होने का अनुमान है। ग्रेडिंग कर दिसंबर में ये बीज किसानों को बांटा जाएगा। स्थानीय जलवायु का बीज मिलने से उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ अधिकतम लोग आलू की खेती के लिए प्रेरित होंगे। - टीएन पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed