{"_id":"66fed5f8e5ac57d1490606a3","slug":"positive-news-in-district-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1026-113865-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत के चाय बागान में बनेंगे इको पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत के चाय बागान में बनेंगे इको पार्क
Thu, 03 Oct 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत चाय बागान में बच्चों की गतिविधियों के लिए इको पार्क बनाए जाएंगे। इन इको पार्क के बनने के बाद परिवार के साथ बच्चे चाय बागान में चहलकदमी करते दिखेंगे।
चंपावत जिले में एक प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही चाय बागान को विस्तारित किया जाएगा। बगान में कॉटेज निर्माण भी किया जाएगा। यह कॉटेज पर्यटकों को लुभाएंगे। बच्चों की गतिविधियों के लिए इको पार्क बनाया जाएगा। इससे चाय बागान में बच्चों के साथ आने वाले पर्यटकों की आवाजाही में इजाफा होगा। चाय विकास बोर्ड प्रबंधन राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही इस पर काम कर आदर्श चंपावत जिले की परिकल्पना के अनुरूप कार्य किया जाएगा। जिला पर्यटन विभाग इको पार्क का निर्माण करेगा। यहां आकर लोग चाय का आनंद लेंगे और उनके बच्चे इको पार्क में खेल गतिविधियां कर सकेंगे। इनके निर्माण से इको पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।