{"_id":"68505607c8fa91bc430594c5","slug":"positive-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1007-125321-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संवेदनशील किरौड़ा के अप स्ट्रीम में चैनेलाइजेशन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संवेदनशील किरौड़ा के अप स्ट्रीम में चैनेलाइजेशन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा
Mon, 16 Jun 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किरौड़ा नाले की बाढ़ से बचाव के लिए चैनेलाइजेशन के कड़े निर्देशों के बाद सिंचाई विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सिंचाई विभाग की पोकलैंड मशीनें किरौड़ा नाले के अप और डाउन स्ट्रीम में चैनेलाइजेशन के कार्य में लगी हैं। सिंचाई विभाग एसडीओ आरके यादव ने बताया कि अप स्ट्रीम में 90 प्रतिशत और डाउन स्ट्रीम में 60 प्रतिशत कार्य हो गया है। जल्द ही पूरी तरह पानी का रुख सीधा कर दिया जाएगा।
बता दें कि बीते वर्ष सात और आठ जून 2024 को पहाड़ और क्षेत्र में भारी बरसात से किरौड़ा नाले के अप स्ट्रीम में पानी डायवर्ट होने से आम बाग, ज्ञानखेड़ा में बाढ़ का पानी आ गया था। जबकि डाउन स्ट्रीम का पानी रुख बदलने से घसियारामंडी, नायकगोठ क्षेत्र में कहर बरपा था। वन निगम डिपो में भी पानी भरा। किरौड़ा नाले के चैनेलाइजेशन का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठा था। एसडीओ ने बताया कि नाले के अप और डाउन स्ट्रीम में संवेदनशील स्थानों में चैनेलाइजेशन का कार्य तेज है। काफी कार्य हो चुका है, जल्द ही पूरा कार्य हो जाएगा। पानी का रुख आबादी की ओर आने से रोकने के लिए कार्य जारी है।