फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Positive news

तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसानों के प्रति किया जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Positive news
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देते स्वास्थ्य क? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान युवाओं को नशा न करने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में हुए आयोजित हुए कार्यक्रम जिला अस्पताल से आए हरीश पांडेय ने ग्रामीणों को तंबाकू का सेवन करने से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि आज युवाओं में तंबाकू का सेवन करने की लत बढ़ती जा रही है। तंबाकू का सेवन करने से युवा शारीरिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। सेना में होने वाली भर्तियों में युवा दौड़ने में हांफ रहे हैं जो दौड़ तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भैरव दत्त राय, रमेश राय, हेम बहुगुणा, आशा कार्यकर्ता मंजू राय, काउंसलर सावित्री राय, देवेंद्र राय, अमित, लक्ष्मी राय, गीता राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed