फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Portable X-ray could not start due to lack of engineer

इंजीनियर नहीं आने से शुरू नहीं हो सके पोर्टेबल एक्सरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Portable X-ray could not start due to lack of engineer
चंपावत में 36 दिन बाद भी नहीं खुल सकी पोर्टेबल एक्सरे मशीन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इंजीनियर के नहीं आने से चंपावत जिले की पहली पोर्टेबल एक्सरे मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। 36 दिन बाद भी इस मशीन को इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। इस वजह से चलने-फिरने में अक्षम मरीजों को मशीन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

चंपावत जिला अस्पताल में 30 जून में पोर्टेबल एक्सरे मशीन आई थी। हंस फाउंडेशन ने इस मशीन को दान किया था। लेकिन 36 दिन दिन बीतने के बाद भी इस मशीन से परीक्षण शुरू नहीं हो सके हैं। इसकी वजह मशीन को इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियरों का नहीं आना है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि मशीन को इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियरों की मांग कई बार की जा चुकी है। इंजीनियरों के न आने से अभी मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पोर्टेबल एक्सरे मशीन का इस्तेमाल ऐसी हालत में किया जाता है, जब अस्पताल में भर्ती मरीज बिस्तर से उठकर एक्सरे कक्ष तक नहीं जा सकता। इस मशीन से सबसे बड़ी राहत चलने-फिरने में अक्षम, गंभीर और अस्पताल में भर्ती मरीजों को होगी। यह पोर्टेबल एक्सरे मशीन मरीज के बिस्तर के पास जाकर एक्सरे लेगी। एक्सरे के जरिये शरीर के भीतर की तस्वीर निकाल हड्डी, छाती, गठिया, रक्त वाहिकाओं में रूकावट सहित कई बीमारियों के निदान, निगरानी और इलाज में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार एक्सरे मशीनों में से दो नहीं आ रही काम
चंपावत। चंपावत जिले के चार सरकारी अस्पतालों में एक्सरे मशीन हैं, लेकिन परीक्षण की सुविधा सिर्फ दो अस्पतालों में हैं। जिला अस्पताल के अलावा लोहाघाट उप जिला अस्पताल में ही परीक्षण हो रहे हैं। टनकपुर उप जिला अस्पताल में तकनीशियन नहीं होने से एक्सरे नहीं हो रहे हैं। इसी तरह पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी एक्सरे परीक्षण नहीं हो रहा है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा तकनीशियन की तैनाती का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed