फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poornagiri

मां पूर्णागिरि धाम की चटक रही पहाड़ी की सुरक्षा का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Poornagiri
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की चटक रही इसी पहाड़ी की सुरक्षा का होना है काम। फाइल फोटो। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कई सालों से चटक रही मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी की सुरक्षा का काम शुरू हो गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद विश्व बैंक की ठेकेदार कंपनी स्टोनफील्ड कंस्ट्रक्शन ने कार्य स्थल पर निर्माण सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है। इधर काम शुरू होने पर धाम के पुजारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार व्यक्त जताया है।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी सालों से चटक रही है, जिससे मुख्य मंदिर की सुरक्षा को खतरा है। पहाड़ी पर दरार दिखाई देने के कारण राज्य गठन के बाद इसे सुधारने की मांग उठी। पहाड़ी की सुरक्षा संबंधी कवायद वर्ष 2008 से शुरू हुई लेकिन कार्यदायी संस्थाओं के मुकरने से लंबा वक्त एजेंसियों की अदलाबदली में ही बीत गया। आखिरकार 13 साल बाद अब विश्व बैंक की हल्द्वानी डिविजन को काम हस्तांतरित होने के बाद पहाड़ी की सुरक्षा का काम शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

विभाग ने 30 अगस्त को टेंडर आमंत्रित किए थे, जो 10 सितंबर को देहरादून की स्टोनफील्ड कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम आवंटित हुआ है। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद ठेकेदार कंपनी ने कार्यस्थल पर निर्माण सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है। कार्यदायी विभाग विश्व बैंक के ईई पीसी जोशी ने बताया कि पहाड़ी की सुरक्षा का कार्य तीन करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है, जो मार्च 2022 में पूरा किया जाना है। उन्होंने धाम के पुजारियों और स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा का काम शुरू होने से धाम के पुजारियों में खुशी
टनकपुर। पूर्णागिरि की पहाड़ी की सुरक्षा का काम शुरू होने से धाम के पुजारियों में खुशी का माहौल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताया। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने कहा है कि पहाड़ी की सुरक्षा से लाखों लोगों की आस्था सुरक्षित होगी और मुख्य मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed