{"_id":"69540921aeaac78e7f0d789a","slug":"poornagiri-is-likely-to-be-crowded-on-new-years-day-and-the-transport-department-is-on-alert-champawat-news-c-229-1-shld1007-133640-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नववर्ष पर पूर्णागिरि मेंभीड़ की आशंका, परिवहन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नववर्ष पर पूर्णागिरि मेंभीड़ की आशंका, परिवहन विभाग अलर्ट
Tue, 30 Dec 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। नववर्ष के अवसर पर पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज बगोरिया ने भैरव मंदिर परिसर में टैक्सी चालकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मेले की अवधि के दौरान नशे में वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने टैक्सी चालकों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, निर्धारित किराया सूची का पालन करने तथा किसी भी स्थिति में अतिरिक्त शुल्क न वसूलने के निर्देश दिए।
एआरटीओ ने रात्रिकालीन यात्रा एवं कोहरे की संभावना को ध्यान में रख सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर एवं सुरक्षा संकेतक सही ढंग से लगाए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि र्णागिरि मेला हम सभी का है। यदि श्रद्धालु यहां से सुरक्षित और संतुष्ट होकर लौटते हैं, तो यह क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश होगा। इसमें टैक्सी चालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
............
मां पूर्णागिरि धाम में अग्निशन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में नव वर्ष पर खासी संख्या में श्रद्धालुओं के मां के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। धाम क्षेत्र में अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को नव वर्ष पर मेले के लिए सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल चेतन सिंह रावत, अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह न् मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में स्थित होटल, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, प्रसाद की दुकानों आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई। आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।टैक्सी वाहनों में किराया सूची अनिवार्य रूप से चस्पा, क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएंगे। निर्धारित पार्किंग शुल्क अंकित करते हुए सूचना बोर्ड अवश्य लगाएंगे। यातायात प्लान का पूर्णतः पालन, होटल, धर्मशाला, रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य होगा। संवाद