फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poor health system took the life of a woman in champawat

Reetha Sahib: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ले ली महिला की जान, नहीं मिला इलाज; हल्द्वानी ले जाते समय दम तोड़ा

Tue, 27 Aug 2024 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 27 Aug 2024 04:55 PM IST
सार

Reetha Sahib News: बदहाल व्यवस्था के चलते रीठा साहिब क्षेत्र की एक महिला ने इलाज के अभाव में रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Poor health system took the life of a woman in champawat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बदहाल व्यवस्था के चलते रीठा साहिब क्षेत्र की एक महिला ने इलाज के अभाव में रास्ते में दम तोड़ दिया। रीठासाहिब क्षेत्र में कोई बीमार हो जाए तो इलाज के लिए उसे लोहाघाट और चंपावत की दौड़ लगानी पड़ती है। बावजूद इसके लोहाघाट और चंपावत अस्पताल भी रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को रीठा के धरसों निवासी भगवती को अचानक पेट दर्द और रक्तस्राव की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उसे चंपावत जिला अस्पताल लाए। यहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

गंभीर हालत में बीमार महिला को 108 एंबुलेंस से लेकर परिजन टनकपुर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। बताया गया कि इस बीच रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पुत्र हिमांशु कुमार और भतीजे पंकज कुमार ने कहा कि अगर व्यवस्थाएं सही होती तो इलाज यहीं मिल जाता। हिमांशु ने कहा कि बदहाल व्यवस्था के कारण उनकी मां की जान चली गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Lohaghat News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने युवती से 1.64 लाख रुपये ठगे, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि महिला को तेज बुखार था। प्लेटलेट्स की संख्या 25,000 पहुंच गई थी जबकि सामान्यत: डेढ़ लाख होनी चाहिए। हीमोग्लोबिन का स्तर 12 से 5 पहुंच गया था। यहां पर इस तरह के इलाज के लिए मशीन उपलब्ध नहीं है, इस कारण उसे रेफर करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed