फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Polly house

बर्फबारी से खेतीखान में दस से अधिक पॉलीहाउस टूटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Polly house
खेतीखान में बर्फबारी से क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस में बर्बाद साक-भाजी। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी, लोहाघाट, खेतीखान में बर्फबारी के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आसमान में बादलों के बीच कई बार सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन बर्फबारी से कई जगह नुकसान भी हुआ। खेतीखान में बर्फबारी से दस से अधिक पॉलीहाउस टूट गए।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता महेश जोशी ने बताया कि बर्फबारी से खेतीखान में राजेंद्र प्रसाद जोशी, परमानंद, महेश चंद्र, नरेश जोशी, नवीन चंद्र, प्रयाग दत्त, नीलांबर, गिरीश चंद समेत दस लोगों से अधिक लोगों के पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

पॉलीहाउस टूटने से प्याज, पालक, मैंथी, पत्तागोभी, मटर सहित कई सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। वहीं बर्फबारी से बुधवार को बंद लोहाघाट-हल्द्वानी मोटर मार्ग बृहस्पतिवार सुबह खुल गया। बृहस्पतिवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वांला में आया मलबा, डेढ़ घंटे बंद रहा एनएच
चंपावत। बुधवार को बारिश के बावजूद टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पूरे दिन खुला रहा। बृहस्पतिवार को यह मार्ग स्वांला के पास मलबा आने से करीब डेढ़ घंटे बंद रहा। दोपहर 12.35 बजे से बंद मार्ग करीब 2.05 बजे खुल सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि जेसीबी और पॉकलैंड से मलबे को भारी मशक्कत के बाद हटाया गया।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा:
चंपावत: 12 मिलीमीटर
लोहाघाट: 10 मिलीमीटर
पाटी: 8 मिलीमीटर
बनबसा: 15 मिलीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed