फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Polling personnel must obtain postal ballot for voting today

Champawat News: आज मतदान के लिए पोस्टल बैलेट जरूरी प्राप्त करें मतदान कार्मिक

Mon, 15 Apr 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 15 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Polling personnel must obtain postal ballot for voting today
चंपावत। मतदान कार्मिक आज (मंगलवार) पोस्टल बैलेट प्राप्त कर मतदान जरूर करें। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। 16 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में बनाए गए विशेष फैसिलिटेशन सेंटर में जाकर अपना पोस्टल बैलेट प्राप्त कर मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले की दोनों विधानसभा से 651 पोस्टल बैलेट प्राप्त हो गए हैं। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में तैनात प्रत्येक कार्मिक को मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए रत निर्वाचन आयोग ने डाक मत पत्र और ईडीसी की सुविधा प्रदान की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में तैनात ऐसे कार्मिक जो अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता हैं और उनके द्वारा प्रारूप 12क भरा गया उन्हें ईडीसी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1434 ईडीसी प्राप्त हुए हैं। ऐसे कार्मिकों को ईडीसी उनके कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से 16 अप्रैल तक वितरण कराया जा रहा है, वह 19 अप्रैल को अपनी तैनाती बूथ पर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन कार्मिकों को 16 अप्रैल तक यदि किसी कारणवश ईडीसी प्राप्त नहीं हो पाते हैं तो वह 17 और 18 अप्रैल को गोरलचौड़ मैदान (पार्टी प्रस्थान स्थल) में बनाए गए विशेष सुविधा सेंटरों से ईडीसी प्राप्त कर 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed