फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political news

पुस्तकालय को हाईटैक बनाने का प्रस्ताव पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Political news
टनकपुर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व सभासद आदि। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पालिका की बोर्ड बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि के बाद नए वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्यय, बजट आदि पर विचार किया गया। सर्वसम्मति से पालिका का नया बजट पारित कर वर्ष भर की आय-व्यय को बोर्ड की ओर से स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और ईओ राहुल कुमार के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में पुस्तकालय एवं वाचनालय की रंगाई-पुताई, पंखे, कूलर, फर्नीचर एवं आवश्यकतानुसार किताबें खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना से नगरीय क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों के लिए शासन-प्रशासन से नीति निर्धारित करने की मांग की गई। नगर क्षेत्र के जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराने के लिए बीपीएल (गुलाबी कार्ड) बनाने एवं एपीएल राशनकार्ड के यूनिट बढ़ाने, बीपीएल व पीएचएच के पात्र लाभार्थियों के चिह्नीकरण के लिए खाद्य विभाग की ओर से सर्वे कराने का प्रस्ताव पारित कया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मां शारदा नदी तट पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए नए शवदाह गृह बनाने एवं वन विभाग से शवदाह गृह के निकट ही जलौनी लकड़ी की टाल खोलने, पालिका कर्मियों को ठंडी वर्दी, बरसाती, मकान किराया भत्ता, एसीपी सुविधा देने, 365 खाम भूमि के लीज पट्टों का नवीनीकरण करने, शौचालय प्रोत्साहन राशि का नियमानुसार वितरण, खतरा बने वृक्षों का कटान कराने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभासद योगेश पांडेय, कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, सविता बिष्ट, नामित सभासद केदार दत्त जोशी, पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, जेई वसीम जावेद, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, सहायक लेखाकार विनोद चंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed