{"_id":"5dc1a2278ebc3e5b012620a8","slug":"political-champawat-news-hld362895549","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव:100 वोटर चुनेंगे 3 ब्लाक प्रमुखों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव:100 वोटर चुनेंगे 3 ब्लाक प्रमुखों को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत जिले के तीनों ब्लाक (चंपावत, पाटी और बाराकोट) के प्रमुख पदों के लिए मतदान बुधवार सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगा। इन चुनाव में कुल 100 बीडीसी सदस्य वोट देंगे। इसके अतिरिक्त तीनों ब्लॉकों में कनिष्ठ उप प्रमुख के अलावा पाटी में ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए भी मतदान होगा। सभी सात पदों पर सीधा मुकाबला होगा।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि मतदाताओं की पहचान के लिए बीडीओ स्तर के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। निष्पक्षता के मद्देनजर मतदान की समूची प्रक्रिया को वीडियोग्राफी में कैद किया जाएगा।
चंपावत जिले के तीनों ब्लॉक चंपावत, पाटी और बाराकोट के प्रमुख पद पर ऊंट किस करवट बैठेगा। इसका खुलासा बुधवार तीन बजे बाद हो जाएगा, लेकिन अब तक के हालात बताते हैं कि तीनों ही ब्लॉकों में मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
मतदान तीनों ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। मतदाताओं को प्रमाणपत्र के अलावा एक परिचय पत्र भी लाना होगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी। सुरक्षात्मक दृष्टि से मतदाता की पहचान के लिए वोटर लिस्ट ब्लाक सभागार के मुख्य द्वारा पर भी उपलब्ध रहेगी।
विजेताओं को तत्काल मिलेगा प्रमाणपत्र
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सभी रिटर्निंग अफसरों को विजेताओं को तत्काल प्रमाणपत्र देने के साथ ही आयोग को भी निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आदर्श आचार संहिता के चलते जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया, नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) हरगोविंद भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, डीडीओ एसके पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती आदि मौजूद थे। ब्यूरो
चप्पे-चप्पे पर रहेगा सुरक्षा दस्ता
चंपावत। बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त का दावा किया है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कोतवाली चबूतरा, भैरवां चौराहा, सर्किट हाउस के नजदीक और मुड़ियानी में पुलिस पिकैट प्वाइंट बनाया गया है। नगर भर में सीसीटीवी कैमरों के अलावा सादी वर्दी व खुफिया पुलिस तैनात रहेगी। जरूरत होने पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। मतगणना स्थल पर बेरिकैडिंग लगाई गई है।
चंपावत जिले के तीनों ब्लाकों के मतदाता:
चंपावत ब्लॉक के वोटर : 40
पाटी ब्लॉक के वोटर : 40
बाराकोट ब्लॉक के वोटर: 20
चंपावत जिले के ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी :
चंपावत : मुकेश महराना (भाजपा) व रेखा देवी (निर्दलीय)
बाराकोट : विनीता फर्त्याल (भाजपा) व आनंद अधिकारी (निर्दलीय)
पाटी : सुमनलता (भाजपा) व कविता (निर्दलीय)
लोहाघाट : नेहा ढेक (निर्विरोध)
पाटी ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रत्याशी : नीलांबर व वीर बहादुर।
कनिष्ठ उप प्रमुख :
चंपावत : मोहन चंद व मनोज सिंह।
पाटी : शंकर सिंह व देवेंद्र सिंह।
बाराकोट : बबीता सामंत व सपना जोशी।
लोहाघाट ब्लॉक में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
चंपावत। चार ब्लॉक वाले चंपावत जिले में एकमात्र लोहाघाट ब्लॉक में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लोहाघाट में भाजपा की नेहा ढेक ब्लॉक प्रमुख, कमला देवी ज्येष्ठ उप प्रमुख और रेणु देवी कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। इसी तरह चंपावत ब्लॉक के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर मोनिका बोहरा और बाराकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर नंदाबल्लभ बगौली निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ब्यूरो