फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police went to Punjab to nab NBFC scamsters

फॉलोअप: एनबीएफसी घोटालेबाजों को दबोचने के लिए पुलिस की पंजाब में दबिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police went to Punjab to nab NBFC scamsters
चंपावत। कुमाऊं मंडल के हजारों निवेशकों के करोड़ों रुपये के गबन के मामले में आरोपित चार एनबीएफसी (गैर बैकिंग वित्तीय कंपनी) के कर्ताधर्ताओं को दबोचने के लिए पुलिस कई राज्यों में दबिश दे रही है। अलबत्ता अभी आरोपियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। डीआईजी अजय रौतेला ने इस माह की शुरुआत में कुमाऊं मंडल के चार पहाड़ी जिलों में (बागेश्वर 8, पिथौरागढ़ 6, अल्मोड़ा 4 और चंपावत 3) दर्ज 21 मुकदमों में तेजी लाने के लिए चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया था।
विज्ञापन

पर्यवेक्षण अधिकारी एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इन एनबीएफसी के मुख्य कर्ताधर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चारों पहाड़ी जिलों में कुल तीन दल बनाए गए हैं। पुलिस की एक टीम पंजाब के लुधियाना भेजी गई है। दो अन्य टीमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखी हुई हैं। अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। आरोप है कि 2013 के बाद पहाड़ के चार जिलों में एनबीएफसी के नाम पर बनी दस से अधिक संस्थाएं आम लोगों की 40 करोड़ से अधिक की राशि डकार कर चंपत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed