फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police station surrounded for not revealing molestation of minor girl

Champawat News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का खुलासा न होने थाना घेरा

Thu, 05 Sep 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 05 Sep 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Police station surrounded for not revealing molestation of minor girl
लोहाघाट (चंपावत)। नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर छेड़छाड़ के मामले का खुलासा न होने पर व्यापारियों और लोगों ने बाजार बंद और आंदोलन की चेतावनी दी है। नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोहाघाट के नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बुधवार को छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर छेड़छाड़ की घटना का खुलासा करने की मांग के लिए सुबह दस बजे थाने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों को बताया कि पुलिस मामले को हर एंगल से जांच रही है। अज्ञात के खिलाफ 74/123 बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच एसआई अंजू यादव कर रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का समय देकर खुलासे की मांग की। उन्होंने मामले का खुलासा न होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही। इस दौरान निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, भूपाल सिंह मेहता, सतीश खर्कवाल, दानू सुतेड़ी, विवेक ओली, टीकादेव खर्कवाल, विपिन गोरखा, आशीष वर्मा, पंकज ढेक, दीपक देव, अमित जुकरिया, बृजेश माहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed