फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police RO plant

चंपावत से जाता है पंचेश्वर कोतवाली को आरओ वाटर

Sat, 30 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 30 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police RO plant
पुलिस का आरओ संयंत्र - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। पेयजल की समस्या से आम लोग ही नहीं, कानून-व्यवस्था संभालने वाला पुलिस विभाग भी जूझ रहा है। जिले के थानों के नलों में भी पानी की कमी है। अलबत्ता पुलिस लाइन से कई थानों में पानी की सप्लाई होती है। पुलिस लाइन में आरओ (रिवर्स ओसमोसिस) के पानी की उम्दा व्यवस्था है। यहां से पानी की सप्लाई 31 किलोमीटर दूर पंचेश्वर कोतवाली तक में होती है। अलबत्ता भवनहीन तीन थानों में पेयजल की व्यवस्था ठीकठाक नहीं है।

विज्ञापन


एसपी दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि पुलिस कर्मियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लाइन में आरओ प्लांट की व्यवस्था है। इसके जरिए पुलिस लाइन, चंपावत कोतवाली, चंपावत पूल्ड हाउस को सप्लाई की जाती है। साथ ही यहां से 18 किलोमीटर दूर लोहाघाट थाने और 31 किलोमीटर दूर पंचेश्वर कोतवाली के किमतोली में रोज 400 लीटर पानी पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक दिन छोड़ कर स्टाफ क्वार्टर में भी आरओ का यह पानी दिया जाता है। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के थानों में पेयजल की व्यवस्था एकदम दुरुस्त है, जबकि नेपाल सीमा से लगे तामली, लधिया घाटी के श्रीरीठा साहिब और पाटी थाने का बुनियादी ढांचा ठीक नहीं होने से इसका असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ता है। ये तमाम थाने अभी दूसरे भवनों में चल रहे हैं, जिस कारण अन्य व्यवस्थाओं की तरह ही शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए इन्हें जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed