फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police rescues Nepalese man drowning in Sharda river

Champawat News: शारदा नदी में डूब रहे नेपाली व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police rescues Nepalese man drowning in Sharda river
बनबसा (चंपावत)। बनबसा बैराज के पास सोमवार की रात शारदा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने सुरक्षित पानी से बाहर निकाल दिया। उपचार के बाद उसे नेपाल पुलिस और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को बनबसा स्थित शारदा बैराज से एक नेपाली नागरिक के नदी में गिरने की सूचना मिली। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी कर्मी और पुलिस तैराक मौके पर पहुंचे। उन्होंने शारदा नदी के तेज बहाव से उसे बचा लिया। चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि महेश गिरि पुत्र नारद गिरि निवासी गड्डाचौकी जिला कंचनपुर नेपाल को उसके परिजनों के साथ भेज दिया है। वहां गोताखोर देवेंद्र गोस्वामी, एचसी विजय राणा और परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed