फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police helped the passenger family stranded due to bursting of car tire in the rain

Champawat News: बारिश में कार टायर फटने से फंसे यात्री परिवार की पुलिस ने की मदद

Sat, 01 Jul 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 01 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police helped the passenger family stranded due to bursting of car tire in the rain
मूसलाधार बारिश के बीच सिन्याड़ी के पास फंसे यात्री परिवार की कार का टायर बदलते पुलिस कर्मी। संव
टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश के बीच टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सिन्याड़ी में फंसे परिवार के लिए चल्थी चौकी के पुलिस कर्मी देवदूत बने। कार का टायर फटने से परेशान यात्री परिवार की मदद कर पुलिस कर्मियों ने उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ निवासी सुनील अग्रवाल परिवार के साथ कार में पिथौरागढ़ से बरेली जा रहे थे। इस दौरान सिन्याड़ी के पास उनकी कार का टायर फट गया। मूसलाधार बारिश होने से कार का टायर बदलने में किसी ने उनकी मदद नहीं की। बारिश और तेज होने का खतरा बना हुआ था। परेशान सुनील ने चल्थी चौकी में फोन कर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि उनके कूल्हे का ऑपरेशन होने से वे कार का टायर नहीं बदल पा रहे हैं और अत्यधिक बारिश के कारण कोई उनकी मदद के लिए नहीं रुक रहा है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने हेड कांस्टेबल सुरेंद्र बिष्ट, चालक इसरार को मदद के लिए मौके पर भेजा। दोनों जवानों ने कार का टायर बदलकर परेशान परिवार को सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना किया। सुनील और उनके परिवार ने पुलिस कर्मियों के सेवाभाव की प्रशंसा कर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed