फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police gave information about law to SSB jawans

Champawat News: पुलिस ने एसएसबी जवानों को दी कानून की जानकारी

Thu, 02 Oct 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 02 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police gave information about law to SSB jawans
चंपावत। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम ने पंचम वाहिनी एसएसबी में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर सतर्क रहने और बचाव के तरीकों, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन किसी से भी साझा न करने को कहा गया। साइबर सेल प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट का ही उपयोग करें। यदि जवान या उनके परिजन साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जवानों ने समाज में नशामुक्ति अभियान और साइबर अपराध रोकथाम में सक्रिय सहयोग करने के लिए संकल्प लिया। वहां प्रभारी एएनटीएफ सोनू सिंह और पंकज कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed