{"_id":"66a2913a8488d9071401d98f","slug":"police-found-missing-teenager-safely-champawat-news-c-243-1-alm1003-103894-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लापता किशोरी को पुलिस ने सकुशल ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लापता किशोरी को पुलिस ने सकुशल ढूंढा
Thu, 25 Jul 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के एक गांव से बिना परिजनों को बताए घर से कहीं चली गई किशोरी को पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने 23 जुलाई को 14 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी पुत्री 23 जुलाई की रात अपने घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। मामले की जांच थाने की महिला एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने लापता किशोरी को ढूंढ लिया है।
विज्ञापन