फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police destroyed the cannabis crop in Roumalim

पुलिस ने रौलामेल में भांग की फसल नष्ट की

Sat, 19 Aug 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sat, 19 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Police destroyed the cannabis crop in Roumalim
पाटी के भांग की खेती को नष्ट करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरू के निर्देश पर शनिवार को पाटी पुलिस ने विकासखंड के विभिन्न गांवों में भांग की खड़ी फसल नष्ट की। पुलिस की ओर से भांग की खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की भनक लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रौलामेल गांव में करीब पांच बीघा में स्थित भांग की खड़ी फसल को नष्ट किया। पाटी थानाध्यक्ष पीआर विश्वकर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ग्रामीणों को भांग की खेती पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले के विभिन्न स्थानों में उगाई जा रही भांग की फसल पर सेटेलाइट के माध्यम से नजर रखी जा रही है। शासन प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी कोई काश्तकार भांग की खेती करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब कि इन दिनों पुलिस और राजस्व विभाग की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में जाकर वहां भांग की खड़ी फसल को नष्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सतीश लडवाल ने स्थगित किया धरना प्रदर्शन 
चंपावत। जिले में भांग की खेती पर पूर्ण अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर बीते पांच दिनों से जिला कार्यालय में धरने में बैठे पाटी विकासखंड के सतीश लडवाल ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। शनिवार को उन्होंने डीएम डॉ.अहमद इकबाल से वार्ता की। उन्हें बताया गया कि पाटी विकासखंड के रौलामेल सहित अन्य गांवों में भांग की खेती को नष्ट किया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित करने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed