फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police caught two accused with smack

Champawat News: पुलिस ने स्मैक के साथ दो आरोपी धरे

Sat, 09 Mar 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police caught two accused with smack
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 4.35 ग्राम स्मैक बरामद कर उन पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

शनिवार को थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र बिष्ट, एचसी जगवीर सिंह, कां. ललित कुमार, जगदीश कन्याल आनंदपुर गांव की ओर गश्त पर थे। इसी बीच हुड्डी नदी तट पर खटीमा की ओर से संदिग्धावस्था आ रहे दो युवकों को राेका गया। पुलिस देख वे भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस जवानों ने उन्हें दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बनबसा चंदनी निवासी शशांक भंडारी के कब्जे से 2.25 और बनबसा वार्ड संख्या पांच मीनाबाजार निवासी अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू के पास से 2.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed