{"_id":"5d028d4abdec226df15e17e6","slug":"police-arrested-one-caught-money-and-other-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोपी दबोचा, नकदी और सामान बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का आरोपी दबोचा, नकदी और सामान बरामद
Thu, 13 Jun 2019 11:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ सिंगदा में चोरी का आरोपी दीपक रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सिंगदा गांव में हुई चोरी के आरोपी को 24 घंटे से भी कम समय में दबोचने में सफलता हासिल की। सिंगदा गांव में अलमारी का ताला काटकर हजारों की नकदी और सामान साफ करने वाले नेपाली युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से नकदी भी बरामद हुई है। अदालत से आरोपी को जेल भेज दिया।
लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि चोर ने बीते बुधवार की रात सिंगदा (बाराकोट) के मदन सिंह के घर की अलमारी का ताला काटकर एक बैग में रखे 15 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड आदि चोरी कर लिया। दरोगा हेमंत कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिंगदा पहुंचकर तलाशी ली। टीम ने मुखबिर और ग्रामीणों के सहयोग से पास में ही काम करने वाले दीपक रावत (21) निवासी ग्राम बज्यूला जिला कोल्टी (नेपाल) से पूछताछ की।
पूछताछ में दीपक रावत ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पास में ही बने कलवर्ट से 15 हजार रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और हैक्सा ब्लेड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने हैक्सा ब्लेड से अलमारी का ताला काटकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी सिंगदा गाव में चोरी की गई है।
विज्ञापन
आरोपी दीपक रावत यहां मदन सिंह के होटल में भी काम कर चुका है। पुलिस टीम में एसआई हेमंत कठैत, देवेंद्र सिंह मेहता, नवल किशोर, कमल पाटनी आदि रहे।