{"_id":"645fd13d6aa04af92a00ae89","slug":"police-and-villagers-fight-champawat-news-c-8-1-139034-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुलिस कर्मी और ग्रामीणों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुलिस कर्मी और ग्रामीणों के बीच मारपीट
Sat, 13 May 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के धूनाघाट पोखरी में पुलिस कर्मी और ग्रामीणों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। मारपीट में शामिल दो लोगों पर पूर्व में आबकारी अधिनियम में केस भी दर्ज है। पुलिस ने मारपीट और वायरल वीडियो की अलग-अलग जांच शुरू कर दी हैं।
शुक्रवार देर शाम धूनाघाट पोखरी में बीच सड़क पर किसी बात को लेकर पुलिस कर्मी और ग्रामीणों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में पुलिस कर्मी और ग्रामीण एक दूसरे को लात घूसों से पीट रहे हैं। एक ग्रामीण पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहा है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने सीओ विपिन पंत को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि सिपाही मदन नाथ सम्मन तामील कराने और जांच में धूनाघाट क्षेत्र में गया हुआ था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट में शामिल ग्रामीण अशोक माहरा निवासी त्यारसों और स्वरूप सिंह उर्फ सेरा निवासी पोखरी को पूर्व में सिपाही मदन नाथ ने अवैध शराब की बिक्री करने पर गिरफ्तार किया था। उन पर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज है और दोनों को पूर्व में सजा भी हुई है। घटना के बाद पुलिस कर्मी और दोनों ग्रामीणों की मेडिकल जांच की गई जिसमें दोनों ग्रामीणों के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस कर्मी नशे में नहीं पाया गया। वीडियो मामले की जांच सीओ विपिन पंत और पुलिस कर्मी से अभद्रता की जांच एसआई कुंदन सिंह बोहरा कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।