{"_id":"5b27f1e04f1c1b214d8b70d4","slug":"pokkland-rolled-down-the-hill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटिंग में लगी पोकलैंड पहाड़ी से लुढ़की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटिंग में लगी पोकलैंड पहाड़ी से लुढ़की
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ से लुढ़की पोकलैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में सिंगदा के पास बारहमासी सड़क कटिंग कार्य में लगी एक पोकलैंड पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई। अलबत्ता किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। एनएच पर पोकलैंड मशीन के पलटने से घंटों यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
सोमवार शाम छह बजे विकासखंड बाराकोट के सिंगदा मौकोट के पास बारहमासी सड़क के चौड़ीकरण कार्य में लगी पोकलैंड पहाड़ी में चढ़ी थी। एकाएक अनियंत्रित होकर वह पहाड़ी से लुढ़ककर सड़क पर अटक गई।
विज्ञापन
पोकलैंड के दुर्घटनाग्रस्त होते समय सड़क पर वाहन न चलने से एक बड़ी घटना टल गई। एनएच के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने कहा कि सिंगदा के किलोमीटर 160 के पास आरजीबी कंपनी की ओर से सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि पोकलैंड के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही दूसरी मशीन को उसे निकालने के लिए भेज दिया है। देर शाम पोकलैंड को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया।