फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PM Modi laid the virtual foundation stone of a project worth crores in Champawat

चंपावत को मिली पहचान: पीएम मोदी ने किया 70 करोड़ की योजना का वर्चुअल शिलान्यास, इन मंत्रियों ने किया प्रतिभाग

Thu, 07 Mar 2024 08:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 07 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

चंपावत जिला मुख्यालय से लगे शिलिंग टाक स्थित चाय बागान में स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली चाय बागान में पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास वर्चुअली किया। 

विज्ञापन
PM Modi laid the virtual foundation stone of a project worth crores in Champawat
चंपावत को मिली पहचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिला मुख्यालय से लगे शिलिंग टाक स्थित चाय बागान में स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली चाय बगान में पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास वर्चुअली किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास गतिविधियों के विस्तार से पर्यटकों को चाय का स्वाद मिलेगा। वहीं यह चाय बगान विश्व पटल पर स्थापित होगा। पर्यटन गतिविधियां पर बढ़ेंगी। चाय बगान में काम करने वाली महिलाएं और इस क्षेत्र का पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शिलिंग टाक चाय बागान में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम चाय बागान में 70 करोड़ रुपये से होने वाली पर्यटन सुविधाओं का वर्चुअल शुभारंभ पीएम ने श्रीनगर से किया। दी है। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि स्वदेश दर्शन दो अभियान के तहत चाय बागान में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इससे जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज हम विकसित देश की श्रेणी की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व पटल पर पहचान मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाते हुए राज्य में विकास कार्य तेजी से कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यहां पर्यटन कार्यों के विकास से पर्यटक आएंगे और जिले की आर्थिकी में सुधार के साथ ही राज्य की आर्थिकी को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं होगा जब चाय बगान में काम करनी वाली करीब 85 फीसदी महिलाओं को प्रतिदिन 800 रुपये की राशि मिलेगी। वर्तमान में उन्हें 347 रुपये के हिसाब से प्रतिदिन भुगतान किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कर टी बोर्ड की महिलाओं की समस्याएं सुनीं। यहां पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, प्रमुख विनीता फर्त्याल, प्रमुख सुमनलता, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, जेष्ठ उपप्रमुख मोनिका बोहरा, श्याम नारायण पांडे, कैलाश अधिकारी, मुकेश महराना, राजेंद्र बिष्ट, हिमेश कलखुड़िया, भावना सेठी, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Mahashivratri 2024: कुमाऊं के कण-कण में देवी-देवताओं का वास, पिरामिड आकार में हैं शिव मंदिर; जानें विशेषताएं

इन सुविधाओं का किया जाएगा विकास
चाय बागान में ध्यान और योग कुटीर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कैफेटेरिया, ग्लास ब्रिज के निर्माण के साथ ही पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे चंपावत चाय बागान को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। जिससे चंपावत जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जा सके।

सम्मानित किया
कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षाओं की टॉपर 24 बालिकाओं को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले की 55 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जिले के चार स्कूल, डिग्री कॉलेज में छात्राओं के प्रवेश अधिक होने पर डिग्री कॉलेज अमोड़ी, जीजीआईसी टनकपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्सों, महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय टनकपुर को 15-15 हजार रुपये की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया।

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होगी प्रोन्नति
काबीना मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लोकसभा के टिकट देने का फैसला हाईकमान का है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। राशि में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वह विभाग के काम को करती हैं उसका ध्यान रखा जा रहा है। कभी भी समय आ सकता है कि उनका मानदेय उनकी मांग के अनुरूप होगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रोन्नति कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप समायोजित करने का काम नौ मार्च करेंगे। वह खुद इसके लिए नियुक्ति पत्र देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed