फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PM Awas Yojana work going on at slow pace in the district

Champawat News: जिले में धीमी गति से चल रहा पीएम आवास योजना का काम

Sun, 03 Mar 2024 08:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Mar 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana work going on at slow pace in the district
चंपावत। जिले में पीएम आवास योजना की रफ्तार धीमी गति से चल रही है। जिले में पीएम आवास योजना के तहत 2022-23 में 851 मकान बनाने का लक्ष्य था। इसमें 806 आवास तो बन गए हैं लेकिन 45 आवास निर्माण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के अनुरूप अब तक 686 आवास ही पूरे हो पाए हैं।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के पात्र लोगों को आवास योजना के तहत जोड़ने का काम किया जा रहा है लेकिन धीमी रफ्तार के चलते समय से लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 2011 आवास बनाने का लक्ष्य है। अब तक महज 686 आवास ही तैयार हो पाए हैं। लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिए 1325 आवास निर्माण कार्य पूरा होना है। साथ ही पिछले वर्ष के 45 आवासों को भी समय से पूरा करना विभाग के समक्ष चुनौती बना है। सीडीओ संजय सिंह ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थी को 60 हजार, 40 हजार और 30 हजार की तीन किश्तों में 1.30 लाख की राशि दिए जाने का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन


पीएम आवास योजना में अधिकतर वेटिंग रहती है। सॉफ्टवेयर की मदद से अलॉटमेंट किया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष और इस वित्तीय वर्ष में दिए गए लक्ष्यों के अनुसार आवासों के निर्माण का काम गतिमान है। लगातार कार्य की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह, सीडीओ, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed