फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Players showed talent in the trial of Chief Minister Udyam Khiladi Yojana

Champawat News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 06 Aug 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 06 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Players showed talent in the trial of Chief Minister Udyam Khiladi Yojana
टनकपुर स्टेडियम में नगर पालिका स्तर पर मुख्यमंत्री उदीयमान ​खिलाड़ी चयन के ट्रायल में हिस्सा ले
टनकपुर/चंपावत। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत नगर पालिका स्तर पर बालक वर्ग में चयन के लिए ट्रायल हुआ। देर शाम तक 12 स्पर्धाओं में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जारी रही। मंगलवार को बालिका वर्ग में ट्रायल होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम इंचार्ज मुकेश शर्मा ने बताया कि आयु वर्ग 14 से 17, 17 से 19, 19 से 21, 21 से 23 वर्ष में जिला स्तर पर बालक वर्ग में 100 और बालिका वर्ग में 100 विद्यार्थियों का चयन होना है। उन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये छात्रवृत्ति, खेल उपकरण के लिए 10 हजार रुपये प्रति वर्ष प्रति खिलाड़ी प्रदान किया जाएगा। नगर पालिका स्तर पर सोमवार को ट्रायल में करीब 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, बाॅक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे, वॉलीबाल, बास्केटबाल, क्रिकेट, हाकी, फुटबाल, कबड्डी आदि में बालकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इधर, चंपावत गोरलचौड़ मैदान में 62 बालक-बालिकाओं के ट्रायल हुए। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि पहले दिन 50 बालक और 12 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed