{"_id":"574b0c944f1c1b6229108d99","slug":"players-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विद्यार्थी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विद्यार्थी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 29 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी चयनित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के देहरादून संभाग की 47वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केवि लोहाघाट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार बच्चों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 19 आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में पंकज पांडेय ने स्वर्ण पदक, जयंत जोशी ने पंचम स्थान पाया। 17 आयु वर्ग में प्रकाश सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
बैडमिंटन के अंडर 19 के युगल वर्ग में यश मेहरा, सौरभ ओली की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन अंडर 14 एकल वर्ग में तुषार जोशी ने स्वर्ण, डबल्स में शौर्य द्विवेदी, तुषार जोशी की जोड़ी ने रजत जीता। शानदार प्रदर्शन के लिए पंकज पांडेय, जयंत जोशी, प्रकाश सिंह, तुषार जोशी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य बीडी ओली, शिक्षक जीवन चंद्र जोशी, संदीप भट्ट, मनीष जोशी, सचिन मिंज, गौरव यादव, समीर जोशी, संजीव कुमार, डीके खन्ना, प्रकाश पुनेठा आदि ने इन बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन