{"_id":"62d1a7b1c7e1e96dbe7d32f8","slug":"plantation-in-champawat-tanakpur-news-hld4692109199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला पर्व पर किया पौधों का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला पर्व पर किया पौधों का रोपण
विज्ञापन
चंपावत के जीआईसी सिप्टी में हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर किया गया पौधारोपण।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। हरेला पर्व के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। छात्र-छात्राओं, लोगों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पुनेठी वन पंचायत में शनिवार सुबह आठ बजे से पूल्ड आवास के पास जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। डीएफओ आरसी कांडपाल ने सभी लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
वन विभाग के भिंगराड़ा रेंज ने जीआईसी सिप्टी में पौधरोपण कराया। वहां ग्राम प्रधान जगत सिंह, प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य, वन दरोगा संजय कुमार, खीमानंद जोशी, जनार्दन जोशी, श्याम सिंह आदि रहे। जीआईसी सैलानीगोठ में जिला समन्वयक जसवंत सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में जेपी सिंह, कल्याण सिंह, गुणानंद पंत, ऋचा सुतेड़ी, रमेश चंद्र, कविता आदि ने पौधरोपण किया। बूम रेंज में वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के नेतृत्व में गोविंद सिंह सामंत, गोपाल सिंह, गिरीश जोशी, ऋषिपाल, विपिन आर्या, लालमणि जोशी, श्याम सिंह, होशियार सिंह, मुकेश जोशी आदि ने पौधे रोपे।
राज्य आंदोलनकारी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र गड़कोटी की पहल पर सीईओ जितेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में जीजीआईसी लोहाघाट में पौधरोपण किया गया। सी एकेडमी स्कूल में प्रबंधक कविराज मौनी के साथ प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, चंपा गहतोड़ी, मोनिका जोशी आदि ने पौधे लगाए। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. प्रकाश लखेड़ा आदि रहे। श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत, निर्मला ओली, तनुजा जोशी, नीमा जोशी आदि ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
ग्लोरियस एकेडमी ने बांटे जूटबैग
बनबसा (चंपावत)। मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन ने पौधरोपण कराया। इस दौरान प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी, पर्वत सिंह, कमल बहादुर आदि थे। भजनपुर स्थित ग्लोरियस एकेडमी में प्रधानाचार्य जीएस अधिकारी के नेतृत्व में बच्चों ने पौधे रोपे। विद्यालय प्रबंधक रविंद्र पांडेय ने पूरे स्टाफ को जूट के थैले बांटे।
हरेला पर्व पर किया पौधों का रोपण
टनकपुर (चंपावत)। ठाकुर श्याम सिंह रावत, जगत सिंह रावत राधेहरि राइंका में एनसीसी कैडेटों और छात्रों ने कॉलेज परिसर में सफाई कर पौधरोपण किया। इस दौरान एनसीसी प्रभारी कैप्टन एलडी तिवारी, फर्स्ट ऑफिसर एसएस राणा, एनसीसी प्रभारी भुवन शंकर पांडेय, राजेश पांडेय, शशांक मिश्रा, सदानंद भट्ट, हरीश पाठक, चंद्रशेखर उपाध्याय, दिलीप चंद, नफीस अहमद आदि थे। दयानंद इंटर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने आर्यसमाज परिसर में पौधरोपण किया। वहां विद्यालय प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य, कार्यक्रम अधिकारी साक्षी, ज्योति, मीरा आदि रहे।