फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Plantation in Champawat

Champawat News: सूख रहा रोपा गया हर तीसरा पौधा

Mon, 17 Jul 2023 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 17 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Plantation in Champawat
चंपावत। जिले में सोमवार को हरेले पर 30,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने का सिलसिला 15 अगस्त तक जारी रहेगा। पहले के अनुभव बताते हैं कि पौधों को लगाना जितना आसान है, बचाना उतना ही चुनौतीपूर्ण। पिछले तीन वर्षों में लगाए गए पौधों में से औसतन तीन में से एक पौधा सूख रहा है।
विज्ञापन

चंपावत वन प्रभाग में आरक्षित, पंचायती और सिविल मिलाकर 90,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 से 201-22 तक 1640.59 हेक्टेयर वन भूमि में एक करोड़ इकतीस लाख रुपये खर्च कर चौदह लाख सत्ताईस हजार पौधे लगाए गए लेकिन इसमें से 4,80,000 पौधे सूख गए। देखरेख की कमी और दूसरी वजह से 33.67 प्रतिशत पौधे सूखे।
विज्ञापन




पिछले तीन वर्षों में लगे पौधों के आंकड़े
वर्ष रोपित पौधे सूखे पौधे
2019-20 : 770420 - 308168
2020-21 : 411002 - 123301
2021-22 : 246012 - 49202

जानवरों से पौधों की सुरक्षा के लिए झाड़ियों और कांटों से घेरबाड़ कर बचाव का विभाग प्रयास करता है लेकिन मौसम, आपदा, जानवर आदि कारणों से पौधों का नुकसान हो रहा है। सामान्य रूप से 90 प्रतिशत पौधे बचने चाहिए। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पुराने अनुभवों से सीख लेकर सुरक्षा का प्रभावी तंत्र विकसित किया जाएगा। - आरसी कांडपाल, डीएफओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed