फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   pithoragarh and haldwani will compete in final

पिथौरागढ़ से भिड़ेगा हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
pithoragarh and haldwani will compete in final
लोहाघाट में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बॉल के लिए जूझते हल्द्वानी और कालीकुमाऊं - फोटो : LOHAGHAT
स्पोर्ट्स क्लब लोहाघाट की पहल पर हरक सिंह मेहता मेमोरियल लोहाघाट कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत हल्द्वानी स्पोर्ट्स क्लब और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स क्लब के बीच होगी। फाइनल मुकाबला रविवार को 2.30 बजे होगा। शनिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में हल्द्वानी ने काली कुमाऊं लोहाघाट-चंपावत की टीम को करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में दूसरे सेमीफाइनल मैच में हल्द्वानी की टीम ने आक्रामक फुटबॉल खेलते हुए ताबड़तोड़ हमले किए। हल्द्वानी ने पहले ही हाफ में तीन गोल दाग दिए। हल्द्वानी के शानदार मूव को 27वें मिनट में सनी ने गोल में तब्दील कर टीम को बढ़त दिलाई। 31वें मिनट में लक्की ने गोल दागा। 40वें मिनट में भी लक्की ने बेहतरीन शॉट से गोल किया। दूसरा हाफ गोल रहित रहा। मेजबान काली कुमाऊं की टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन उसके हमले लक्ष्यहीन रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशांत वर्मा और रवि देव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता और अध्यक्ष बृजेश माहरा के दिशा-निर्देशन में हो रही प्रतियोगिता के आयोजन में विमल मेहता, भगवान बिष्ट, डॉ.महेश ढेक, भूवी महरा, दानू सुतेड़ी, दीपक सुतेड़ी, हरीश फर्त्याल, त्रिभुवन कोठारी, अमित साह, संजय फर्त्याल, नवीन कन्नौजिया, नरेंद्र अधिकारी, मुकेश साह, जितेंद्र साह, नजर सिद्दिकी, पवन बिष्ट, जीवन मेहता, गिरीश कुंवर, पूरन उप्रेती, महेश जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed