फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PICU is waiting for doctor

Champawat News: पीआईसीयू को है चिकित्सक का इंतजार

Tue, 13 Aug 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 13 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
PICU is waiting for doctor
चंपावत। जिला अस्पताल में करोड़ों की लागत से पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनकर तैयार हो गया है। अब पीआईसीयू संचालन के लिए बाल रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। यूनिट बनने के बाद बीमारी या चोटिल और श्वास आदि बीमारियों से ग्रसित बच्चों को तकनीक चिकित्सा वातावरण प्रदान करता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए 1.25 करोड़ रुपये की लागत से पीआईसीयू का निर्माण पूरा हो गया है। 32 बेड की क्षमता वाले पीआईसीयू में जरूरी उपकरण लगने हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के रिक्त दो पदों को भरा जाना है। पिछले वर्ष से चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। पिछले आठ माह से एसीएमओ डॉ. चंद्र शेखर भट्ट बच्चों का इलाज अस्थायी तौर पर कर रहे हैं। एसीएमओ का चार्ज होने के कारण उन्हें अन्य कार्यों के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। उनके बच्चों को बेहतर इलाज मिलेगी और इलाज के लिए खटीमा, हल्द्वानी, बरेली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल में पीआईसीयू का निर्माण पूरा हो गया है। अभी हस्तांतरण की कार्यवाही के साथ ही मशीनें लगाई जानी हैं। शीघ्र चिकित्सक और स्टाफ के लिए निदेशालय को पत्राचार किया जाएगा। - डॉ. देवेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed