{"_id":"666b30bfad66ecd03300bf34","slug":"pickup-entered-police-station-without-driver-champawat-news-c-229-1-shld1026-109188-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बिना चालक के थाने में घुसी पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बिना चालक के थाने में घुसी पिकअप
Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श थाना लोहाघाट के समीप बिना चालक के पिकअप थाने में घुस गई। इसकी चपेट में आने से थाने में खड़ी चीता मोबाइल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि वहां पर कोई पुलिसकर्मी और लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
लोहाघाट थाने के पास बृहस्पतिवार को निर्माण सामग्री से भरी पिकअप को चालक ने ढलान में खडी की थी। अचानक पिकअप बिना चालक के थाने में घुस गई। इस दौरान थाने में खड़ी चीता मोबाइल की बाइक को रौंदते हुए थाने के भवन में जा टकराई। तेज आवाज होने के चलते थाने के भीतर बैठे पुलिसकर्मियों में हडकंप मंच गया और वह काम छोड़कर बाहर आ गए। प्रभारी थानाध्यक्ष चेतन रावत का कहना है कि पिकअप की चपेट में आने से चीता मोबाइल का दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। मामले की जांच की की जा रही है।