फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   pharraata mein shikhar ne lagaee sabasee tej daud

फर्राटा में शिखर ने लगाई सबसेे तेज दौड़

Sun, 04 Nov 2018 09:55 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 04 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
pharraata mein shikhar ne lagaee sabasee tej daud
अतिथियों के साथ एथलेटिक्स के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
खेल विभाग एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बालक, बालिकाओं की दो दिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गई। रविवार को समापन से पहले लंबी कूद, गोला फेंक एवं 100 मीटर फर्राटा के मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि त्रिनीति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जेपी सिंह ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में हुई प्रतियोगिता में अंडर-16 बालकों की फर्राटा में शिखर देउपा ने बाजी मारी, जबकि गौरव सिंह, अमान खां दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 गोला फेंक में सलमान, गौरव गिरी, मुकेश सिंह एवं बालिका वर्ग में रेखा बोहरा, बसंती नाथ, मनीषा पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर-16 बालकों की लंबी कूद में हिमांशु महरा ने प्रथम, मनीष नाथ ने द्वितीय, कौशल सिंह बिष्ट ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में प्रियंका गुप्ता, कोमल सागर, नीतू क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रही।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग की लंबी कूद में सिया कुमारी, निर्मला रावत, किरन खनका, अंडर-14 बालिकाओं की गोला फेंक में रोमा जोशी, रेखा, निर्मला रावत, बालक वर्ग में अरुण प्रकाश, विकास आर्या, अभिषेक टम्टा, अंडर-12 बालकों की लंबी कूद में गौरव भंडारी, अरमान, अनिकेत, बालिका वर्ग में खुशी भट्ट, छाया बिष्ट, कोमल बिष्ट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, ललित मोहन भट्ट, मो. मोहसिन शामिल थे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी की निगरानी में हुई प्रतियोगिता के आयोजन में उप जिला क्रीड़ाधिकारी जगजीवन मेहता, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव रामायण प्रसाद, चंद्रशेखर ओली आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed