{"_id":"5a43d6ad4f1c1b96368b7082","slug":"pg-college-beat-karnakraya-final-by-defeating","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज को हराकर कर्णकरायत फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज को हराकर कर्णकरायत फाइनल में पहुंचा
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
बीबीसी कर्णरायत व पीजी कॉलेज लोहाघाट की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज के खेल मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल मैच में बीबीसी कर्णकरायत ने पीजी कॉलेज लोहाघाट को 121 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णकरायत ने निर्धारित 16 ओवरों में 184 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इस टीम की ओर से भारत ने सर्वाधिक 42, सुमित ने 37, महेंद्र ने 29 और मनोज ने 28 रन बनाए। डिग्री कॉलेज की ओर से राकेश व नरेंद्र ने दो-दो तथा रोहित, पवन व कमल ने एक-एक विकेट लिया।
बाद में बल्लेबाजी करते हुए पीजी कॉलेज की टीम 10.3 ओवरों में महज 63 रनों पर आउट हो गई। जिसमें मुज्जम ने 23 और नरेंद्र ने 13 रन बनाए। कर्णकरायत की ओर से राकेश ने चार, माही ने तीन और पवन ने दो विकेट लिए। विजेता टीम के राकेश को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
अंपायर भुवन, नीरज और स्कोरर सूरज थे। आंखों देखा हाल रॉबिन ने सुनाया। आयोजन समिति के इंद्र ढेक, सरु करायत, दीपक फर्त्याल व ऋषभ कापड़ी ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी और भाजपा जिला महामंत्री नवीन बोहरा ने मैच का शुभारंभ किया।