फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Petroling in Indo-Nepal Border

बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा पर हालात हैं सामान्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Petroling in Indo-Nepal Border
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी, नेपाल की एपीएफ और भारतीय वन विभाग ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया। सीमा पर दोनों ओर किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन

धनुषपुल स्थित एसएसबी 57वीं वाहिनी की ए कंपनी के जवानों ने रविवार को नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) और तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा रेंज के वन कर्मियों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर सीमा के हालात जांचे।
विज्ञापन

एसएसबी 57वीं वाहनी ए कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीवान सिंह कार्की ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 802/11 से 802/12 तक की गई संयुक्त पेट्रोलिंग में सीमा पर ग्रामीणों से अनजान, संदिग्ध, बाहरी लोगों के आवागमन की मालूमात की गई। दोनों देशों के बीच स्थित सीमा स्तंभों का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर दोनों ओर वनों में अवैध कटान, अतिक्रमण नहीं पाया गया। नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर एचवी बस्नेत के नेतृत्व में एपीएफ कर्मी, वन दरोगा महीप सिंह गिरि गोस्वामी, दीपक कुमार, एसएसबी के एसआई विनोद कांडपाल, बस्तीदान देवल, दिनेश सिंह, हरीश कुमार, अजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed