{"_id":"652196e53c3aa1890e0d2937","slug":"permission-sought-to-welcome-pm-modi-with-flower-shower-champawat-news-c-229-1-shld1009-2421-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएम मोदी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत के लिए मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएम मोदी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत के लिए मांगी अनुमति
Sat, 07 Oct 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पीएम मोदी के स्वागत में पुष्प वर्षा की अनुमति को लेकर सांसद अजय टम्टा और डीएम नवनीत पांडे ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि लोहाघाट नगर के अद्वैत आश्रम मायावती में पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। नगर के लोगों और महिलाओं की इच्छा है कि उनके आगमन पर सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया जाय। पीएम की पहल पर भारत सरकार ने महिलाओं के सम्मान में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को मंजूरी दी है। उनके इस कार्य के लिए नगर की महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में सजधज कर पुष्प वर्षा से उनका सम्मान किए जाने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन