{"_id":"573757954f1c1b360791a1f4","slug":"performed-to-repair-damaged-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए प्रदर्शन
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 14 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के लिए प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षतिग्रस्त पानी की लाइनों की मरम्मत करने की मांग को लेकर तल्लादेश क्षेत्र के रियासी बमनगांव के तोक बमनगांव और बरकुम के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से पानी का संकट झेल रहे हैं।
प्रधान लक्ष्मी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता शीश राम, नारायण सिंह, जगदीश कुंवर आदि ने कहा कि बरकुम और बमनगांव में 1984 में पेयजल योजना बनी थी। मगर काफी समय से पाइप सड़ गए हैं। योजना भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। इस वजह से इलाके में पेयजल की मारामारी हो रही है। ग्रामीणों को दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। नागरिकों ने पेयजल योजना की मरम्मत कर जल्द पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब भी पिकअप का आसरा
बारिश ने कुछ दिन पानी के संकट को आंशिक रूप से कम किया, पर तपिश ने फिर से पेयजल किल्लत को बढ़ा दिया है। शनिवार को भी कई जगह टैंकर और पिकअप से पानी की आपूर्ति करनी पड़ी। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि पानी के स्तर पर उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश से आंशिक लाभ जरूर हुआ, मगर फिर शनिवार को जल स्रोतों में पानी के स्तर में गिरावट आने से टैंकर और पिकअप पर निर्भरता बढ़ गई है।
विज्ञापन
पेयजल संकट में मदद को आगे बढ़े हाथ
नगर में गहराए गंभीर पेयजल संकट को देखते हुए मदद के लिए लोग भी हाथ बढ़ा रहे हैं। इसकी शुरुआत ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने हल्द्वानी से टैंकर मंगा कर की। इसके जरिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का वितरण किया जा रहा हैं। शनिवार को हथरंगिया और सेरीगैर मोहल्लों में 15 हजार लीटर पानी का वितरण किया गया। टैंकर से बारी-बारी से नगर के सभी मोहल्लों में पेयजल बांटा जाएगा। ब्लाक के संवेदनशील क्षेत्रों में भी जलापूर्ति की जाएगी। प्रमुख का कहना है कि रविवार को एसबीआई के पास, खेतीखान तिराहे, पिथौरागढ़ रोड मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति की जाएगी।