{"_id":"57bc77be4f1c1b2926d4fa4f","slug":"performed-by-students-of-the-polytechnic-for-wate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 23 Aug 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूड़े के चलते राजकीय पॉलीटेक्निक की पेयजल योजना ध्वस्त होने से पानी का संकट गहरा गया है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे छात्रों ने मंगलवार को जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ का कहना है कि पेयजल योजना ध्वस्त होने से पॉलीटेक्निक के छात्र छात्राओं, आवासीय कालोनी में रह रहे शिक्षकों और बच्चों सहित लगभग 700 लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने अधिशासी अधिकारी अंजान क्यों, स्वच्छ जल हमारा अधिकार, नगर पंचायत अध्यक्ष स्थल का निरीक्षण करो आदि बैनर पोस्टर लेकर नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रों का कहना था कि जब नगर पंचायत को मालूम था कि कूड़ा स्थल के नीचे कई पेयजल योजनाएं हैं तो वहां कूड़ा नहीं डालना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो वह नगर पंचायत के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने पेयजल की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिख दिया है।